Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

जल जीवन मिशन जे जे एम के कार्य योजना में गति लाएं अधिकारी – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया

रूद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कैम्प कार्यालय में जल जीवन मिशन(जेजेएम) की बैठक लेते हुए जेजेएम योजना कार्यो मंे प्रगति लाते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा जिन क्षेत्रों में पम्प हाउस के कार्य पूर्ण हो चुके है उनके पम्पिंग प्लांट कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराते हुए योजना में पानी टेस्टिंग कर पेयजल व्यवस्था सुचारू करें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि अभी भी जिन विद्यालयों व चिकित्सालयों में जेजेएम योजना के अन्तर्गत पेयजल कनेक्शन नही हुए है तो जांच कराते हुए सूची उपलब्ध कराये व प्रधानाचार्यो व चिकित्सा अधीक्षकों से कम्पिलेशन प्रमाण पत्र लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयो व चिकित्सालयों में जेजेएम योजना के तहत पेयजल संयोजन कराना आवश्यक है।

इसलिए सम्बन्धित विभाग पेयजल संयोजन की जांच भी करा ले। उन्होने कहा सभी योजनाओं की वाटर टेस्टिंग अवश्य करायेंगे। उन्होने अधिशासी अभियंता जल संस्थान, जल निगम को निर्देश दिये कि कही पर भी यदि योजना संचालित करने में कोई परेशानी आ रही है तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सामाधान कराते हुए योजना को शीघ्रता से पूर्ण कराये। उन्होन कहा कि जो योजना पूर्ण हो गयी है और पेयजल सप्लाई हो रही है उन क्षेत्रों की सड़कों को तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करेंगे तथा जीओ टैगिंग भी करें।

उन्होंने ओवरहेड टैंक पूर्ण होने के बाद ही पेयजल लाईन बिछाने हेतु सड़क खोदने के निर्देश दिये साथ ही लाईन बिछाने के तुरंत बाद ही सड़क को ठीक करने के निर्देश भी दिये ताकि जनता को अनावश्यक समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाना है।

उसकी सूची मुख्य विकास अधिकारी को शीघ्र उपलब्ध कराएं बैठक में सीडीओ मनीष कुमार जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल अधीक्षण अभियंता जल निगम वीके जैन सीएमओ डॉ मनोज शर्मा मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील जोशी मनोज कुमार गंगवार तरुण शर्मा ई एंड एम सुधीर भंडारी थे एवं वर्चुअल के जरिए अधिशासी अभियंता जल निगम पीएन चौधरी शिवम् दि्वेदी आदि जुड़े हुए थे।

Check Also
Close