Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
उत्तर प्रदेशदुर्घटनाप्रयागराज

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलोरो बस से टकराई,10 की दर्दनाक मौत, कई घायल – देखें वीडियो

प्रयागराज –मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार की रात 2 बजे महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार बस से भिड़ गई। हादसा जिले के मेजा इलाके में शनिवार की तड़के हुआ। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे से होकर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु बोलेरो से महाकुंभ मेले में जा रहे थे। इस दौरान मेजा इलाके में मध्य प्रदेश की ओर से जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस से कार की टक्कर हो गई जबरदस्त भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हुई। वहीं बस सवार कुछ लोग भी घायल हुए हैं। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद प्रयागराज पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। हादसे में जान गंवाने वाले बोलेरो सवार छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। वहीं हादसे में घायल बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

Check Also
Close