Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज़,इन जिलों में छाए बादल – पढ़े ख़बर

देहरादून – उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देहरादून और कुछ पहाड़ी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बना हुआ है, जिसके चलते धूप खिलने लगी है और दिन का तापमान बढ़ रहा है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास हो रहा है।

देहरादून में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में दिनभर तेज धूप खिली रहने की उम्मीद है।

इस बार देहरादून में पिछले सालों के मुकाबले 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे जल स्रोतों में पानी का स्तर घट रहा है। जंगलों से नमी खत्म होने के साथ ही गर्मियों में जल संकट गहराने की आशंका है।

Check Also
Close