Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रुद्रपुर_38 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस

रुद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप-रुद्रपुर एवं सर्व समाज कल्याण समिति-रुद्रपुर द्वारा आयोजित 38 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक राजकुमार ठुकराल जी ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह 16 फरवरी 2025, रविवार को आयोजित किया जाएगा। विवाह की बारात गल्ला मंडी, रम्पुरा से प्रातः 10 बजे निकलेगी, जो भगत सिंह चौक, अवेदा चौक, झील होते हुए फुटबॉल मैदान, ट्रांजिट कैंप पहुंचेगी। वहाँ गायनी परिवार, रुद्रपुर के द्वारा पूरे विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।

समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी को आसान बनाना और समाज में आपसी सहयोग व सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में वर-वधू को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी संगठन एवं सहयोगियों द्वारा भेंट किया जाएगा। साथ ही, सभी मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, भास्कर शाह, गुद्दा मधुकर, कमल दीक्षित, सोनकर भारद्वाज शिवकुमार सागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

आयोजन समिति ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।

Check Also
Close