Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

नगर निगम के जोनल कार्यालय खोलने की कवायद शुरू,चार स्थानों पर खुलेंगे जोनल कार्यालय – मेयर विकास शर्मा

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) नगर निगम के चार जोनल कार्यालय खोलने की कवायद शुरू हो गयी है। शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने भ्रमण कर जोनल कार्यालयों के लिए लिए स्थान चिन्हित किये। अलग-अलग वार्डो में खुल रहे इन कार्यालयों में नगर निगम से सम्बंधित रूटीन के कार्याें के लिए कर्मचारी तैनात किये जायेंगे साथ ही खुद मेयर भी माह में एक दिन इन कार्यालयों में बैठकर लोगोे की शिकायतें सुनेंगे।

महापौर विकास शर्मा ने शनिवार को विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर निगम की ओर से चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों और वार्डवासियों के साथ चर्चा की। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने चुनाव के दोरान किये गये वायदे को पूरा करने के लिए नगर निगम के चार जोनल कार्यालयों के स्थान भी चिन्हित किये। जोनल कार्यालय ट्रांजिट कैम्प,

आवास विकास, पहाड़गंज, भूरारानी ओर पहाड़गंज में खोलने का निर्णय लिया गया। इनके लिए स्थान का भी चयन किया गया। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि चारों स्थानों पर नगर निगम के स्थाइ्र्र जोनल कार्यालय स्थापित किये जायेंगे। प्रत्येक जोनल कार्यालय से 10 वार्डों को जोड़ा जायेगा। जहां पर नियमित रूप से नगर निगम का स्टाफ आम जनता के लिए सुलभ रहेगा और वार्ड की जनता इन कार्यालयों में नगर निगम से सम्बंधित टैक्स भरने, विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने से लेकर छोटे मोटे कई काम आसानी से करा सकेगी।

वार्डवासियों को हर काम के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मेयर ने कहा कि माह में एक दिन वह खुद भी जोनल कार्यालय में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और कार्यालय आने वाले लोगों के साथ संवाद करेंगे।

निरीक्षण के दौरान मेयर विकास शर्मा ने जोनल कार्यालयों की स्थापना को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कहा कि सभी निर्माण कार्य जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से किये जायेंगे।

विकास शर्मा ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से जो जो वायदे किये थे उन्हें पूरा करने के प्रयास शुरू कर दिये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर के विकास को थमने नहीं दिया जायेगा।

Check Also
Close