Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
ज़रा हटकेदिल्ली

ओर डोल गयी दिल्ली, दहशत से घरों से बाहर निकल आए लोग, भूकंप के झटकों से दहल गये दिल्ली वासी

दिल्ली -(एम सलीम खान ब्यूरो) दिल्ली एनसीआर में आज सुबह तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए भूकंप सुबह 5.36 बजे आया, केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था ने नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी एन सी एस के मुताबिक इनकी तीव्रता 4.0 मापी गई है।

भूकंप के झटकों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है सभी शांति बनाए रखें और सुरक्षा से जुड़ी हुई सावधानियों का पालन करें संभावित झटकों के प्रति सतर्कता बरतें सावधानी रखने का भी निवेदन किया है अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भूकंप के झटकों से लोग दहशत से बाहर आ गए झटके इतने जबरदस्त थे कि घरों में रखे बर्तन गिरने लगें छतो के पंखे हिचकोले खाने लगे, दिल्ली सरकार की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने भूकंप के झटकों के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैडल पर सब की सुरक्षा की प्रार्थना की है।

अमेरिका संस्था यूएसजीएस ने भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटकों की अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है इसके मुताबिक 280 से ज्यादा भूकंप के झटकों की पुष्टि की गई है आज सुबह तड़के भूकंप के झटकों से दिल्ली एनसीआर नोएडा में दहशत मच गई।

Check Also
Close