Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

स्वच्छता को लेकर मेयर विकास शर्मा ने ली समीक्षा बैठक,कहा स्वच्छता में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं

रूद्रपुर – महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर की स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और सुपरवाईजरों को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

महापौर विकास शर्मा सोमवार को नगर निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षकों, सुपरवाईजरों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों की बेठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पर्यावरण पर्यवेक्षकों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की समीक्षा की और रूद्रपुर को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाने के लिए व्यापक विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

बैठक में महापोर विकास शर्मा ने कहा कि गर्मी का मौसम नजदीक है ऐसे में सफाई व्यवस्था के प्रति और बेहतर ढंग से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गंदगी के कारण संक्रामक रोग पनपते हैं, जिनकी रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से स्वच्छता पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। उन्होंने नाले नालियों की तली झाड़ सुफाई सुनिश्चित करने के साथ ही सभी सुपरवाईजर से वार्डो में सफाई व्यस्था दुरूस्त रखने को कहा। मेयर ने कहा कि सभी सुपरवाईजर वार्डां में स्थित घरों की संख्या आदि की पूरी जानकारी जानकारी रखें। उन्होंने सुपरवाईजरों को वार्डां की सफाई का फीडबैक लेने के निर्देश भी दिये साथ ही कहा साथ ही 15 मार्च तक जो भी सुपरवाईजर सबसे अधिक फीडबैक देगा उसको सम्मानित किया जायेगा। उहोंने महिला समूहों से भी डोर टू डोर फीडबैक लेने को कहा।

महापौर ने आगामी 23 से 26 फरवरी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान सफल बनाने के लिए भी जुटने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को वृहद स्तर पर चलाया जाना है इसके लिए सभी तैयारी में जुट जायें। उन्होंने स्वच्छता ऐप के बार में भी जागरूकता लोने के निर्देश दिये और स्वच्छता ऐप को जल्द लॉंच करने को कहा।

बैठक में नगर आयुक्त नरेश दुर्गा पाल ने भी स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में सहायक नगर आयुक्त श्रीमति राजू नबियाल,प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, रणदीप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. हर्षपाल चंडोक के अलावा समस्त पर्यावरण पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर, नारी शक्ति सेना समूह की सदस्य मौजूद रही।

Check Also
Close