Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

हल्द्वानी_मंडी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल, कार के उड़े परखच्चे – पढ़े बड़ी ख़बर

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी से इस वक़्त की एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बरेली रोड पर मंडी चौकी क्षेत्र में मिलन बैंक्वेट हॉल के पास सुबह करीब तीन बजे कार संख्या यूके 02 ए9035 दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह भयानक हादसा किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद हुआ है, हादसा इतना खतरनाक था कि कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बागेश्वर निवासी गुरु जोशी पुत्र भुवन चंद जोशी और बागेश्वर निवासी संजीव कुमार चौबे पुत्र पूरन चंद्र के रूप में हुई है। जबकि हादसे में बागेश्वर निवासी हिमांशु कुमार घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Check Also
Close