Saturday 16/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्तआवास विकास के महादेव पार्क की बदलेगी सूरतएसएसपी अजय गणपति की रणनीति रंग लाई, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बरा निवासी ओमकार पुत्र सोमलाल ने थाना पुलभट्टा में तहरीर देकर बताया था कि 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मामले में थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 71/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए।सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं एसओजी रुद्रपुर की सहायता से पुलिस ने 14 मई 2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंहनगर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।बरामद सामानपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में गले की चेन, मंगलसूत्र, डायमंड अंगूठी, लेडीज एवं जेंट्स अंगूठियां तथा एक घड़ी शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट तथा एसओजी रुद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या शामिल रहे।एसएसपी का बयानएसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित’जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।रुद्रपुर मटके वाली गली मे चार शोरूम मे चोरी की वारदात पर विधायक शिव अरोरा ने दुकानों का किया दौराभाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में इतिहास दोहराते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ-साथ उच्च उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को एक बार फिर सिद्ध किया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा सुनंदा खंडेलवाल ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.6% अंक प्राप्त कर शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कॉमर्स वर्ग में लावेन्या गर्ग (97%) तथा नमन धौंडियाल (97%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के इन शानदार परिणामों से पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र में अत्यंत गर्व और हर्ष का वातावरण व्याप्त है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी एवं प्राचार्य श्री चेतन चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।उन्होंने विशेष रूप से सुनंदा खंडेलवाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणाम न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दसवीं के ऐतिहासिक परिणाम के बाद बारहवीं का परिणाम भी विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।विद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।यह सफलता इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणामभारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

सफाई सड़क और नाली तक ही सीमित नहीं रहेगा नगर निगम, मेयर बोले रूद्रपुर को उत्तराखण्ड का नंबर वन शहर बनाने के होंगे प्रयास

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर व्यापक चर्चा के बाद दर्जनों प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में प्रत्येक वार्ड से पांच प्रस्ताव मांगे गये इनमें से कई प्रस्ताव पारित किये गये जबकि कुछ प्रस्तावों को आगामी बैठक में पारित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर को उत्तराखण्ड का नंबर वन नगर निगम बनाने के लिए मिलजुलकर प्रयास किये जायेंगे। नगर निगम सफाई, सड़क और नाली बनाने तक ही सीमित नहीं रहेगा।

महापौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक वंदेमातरम के साथ शुरू हुयी। सर्वप्रथम बैठक में वार्ड 26 की पार्षद सन्नो को महापौर विकास शर्मा ने शपथ दिलाई। बोर्ड बैठक में पहुंचे विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का मेयर विकास शर्मा और मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने स्वागत किया। पिछली कार्यवाही की पुष्टि के पश्चात वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्यय पर चर्चा की गयी। साथ ही शहर के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी चर्चा की गयी।

बैठक के लिए सभी वार्डों के पार्षदों से अपने अपने वार्ड से जुड़े पांच प्रस्ताव मांगे गये इनमें से कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डाे की समस्याओं को रखते हुये मेयर से इनका समाधान कराये जाने का आग्रह किया गया जिस पर मेयर श्री शर्मा ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वह स्वयं वार्डाे में जाकर समस्याओं को जाने और तत्काल उनका समाधान कराये। मेयर ने कहा कि वह खुद भी वार्डों में समस्याओं का जायजा लेंगे और समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए विकास शर्मा ने कहा कि इस बोर्ड की बैठक में हमने शहर के लगभग सभी अहम मुद्दों को जोड़ने का प्रयास किया है। पार्को का र्सौदर्यीकरण, लाईट की व्यवस्था, जल निकासी की व्यवस्था, के साथ साथ अन्य अन्य जो भी समस्याएं पार्षदों ने रखी हैं उनका निराकरण जल्द से जल्द कराया जायेगा। महापोर ने कहा कि नाली सफाई और सड़कों के अलावा भी कुछ अलग हटकर काम काम किया जायेगा। लेबर कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, पेंशन जैसे अन्य कई काम भी नगर निगम के माध्यम से कराये जायेंगे।

महापौर ने कहा कि शहर में चार जोनल आफिस खोलने का निर्णय लिया गया है। इन कार्यालयों में नगर निगम से जुड़ी सभी जरूरी सुविधायें प्रदान की जायेंगी। इसके साथ ही शहर के गांधी पार्क के भव्य ओर सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा। अन्य पार्कों का भी सौंदर्यीकरण होगा। श्री शर्मा ने कहा कि वेंडिंग जोन में जल्द ही पात्र दुकानदारों का आवंटन किया जायेगा। हर घर नल योजना को बचे हुए 26 वार्डों में भी शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है इसका काम भी शीध्र शुरू किया जायेगां शहर में जलभराव बड़ी समस्या हे इसका निराकरण भी प्राथमिकता से होगा। महापौर ने कहा कि सीएम धामी जिस तरह से उत्तराखण्ड को नंबर बनाने के विजन पर काम कर रहे हैं उसी तरह रूद्रपुर को भी उत्तराखण्ड का नंबर वन नगर निगम बनाने के प्रयास किये जायेंगे।

बैठक में विधायक शिव अरोरा ने नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड को रूद्रपुर को आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने के लिये धरातल पर कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि महानगर की जनता ने जनप्रतिनिधियों को जिस विश्वास के साथ अपना आर्शीवाद दिया है, सभी को जनता के प्रति अपने दायित्वों को निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी को आपस में मिलजुलकर विकास कार्य करने के साथ ही जनसमस्याओं का समाधान करना होगा।

श्री अरोरा ने कहा कि नगर के विस्थापित किये गये व्यापारियों का शीघ्र पुर्नवास हो इसके लिये भी निगम को शीघ्र प्रयास करने होंगे और इसमें आ रही बाधाओं को दूर करना होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व नगर निगम की एक विशेष उपलब्धि कूड़े के पहाड़ को समाप्त करना है जो दशकों से नगर के लिये एक कलंक था। श्री अरोरा ने कहा कि नजूल भूमि पर पात्र लोगों को मालिकाना हक दिये जाने की प्रक्रिया निरन्तर जारी है, जिन लोगों को मालिकाना हक दिये जाने के प्रमाण दिये जा चुके हैं और उनके लिये रजिस्ट्री कराये जाने के प्रयास भी किये जायेंगे।

किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा सहित सभी पार्षदों को अपनी शुभकामनाये देते हुये कहा कि वार्ड 1 सहित अधिकांश नगर में जल निकास की मुख्य समस्या है। उन्होंने कहा कि वार्ड 1 में सड़कों के निर्माण के लिये पूर्व में भी प्रस्ताव दिये गये लेकिन निर्माण कार्य नही हो पाया अब वह पुनः सड़कों के निर्माण के लिये प्रस्ताव निगम में देंगे।

नगर निगम बोर्ड की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मोहर

नगर निगम बोर्ड की बैठक में दर्जनों प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी। बैठक में नगर निगम क्षेत्रन्तर्गत इन्ट्रीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने हेतु आमंत्रित ई-निविदा जोकि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण निरस्त कर दी गई है, उक्त प्लांट की स्थापिना हेतु पुनः ई-निविदा आमंत्रित करने की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 लाख तक की कीटनाशक दवाओं के क्रय के लिए ई-निविदा आमंत्रित करने, आउटसोर्स के माध्यम से मानवशक्ति की आपूर्ति हेतु मै. जे.के. ईण्टरप्राईजेज की अनुबन्ध की अवधि के 30 जून, 2025 में समाप्त होने की दशा में आगामी 01 अथवा 02 वर्ष हेतु आउटसोर्स के माध्यम से मानवशक्ति की आपूर्ति हेतु ई-निविदा आमंत्रित करने, वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्टेशनरी सामग्री की आपूर्ति हेतु ई-निविदा आमंत्रित करने,वित्तीय वर्ष 2025-26 में फ्रलैक्स प्रिटिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री की प्रिटिंग के लिए ई निविदा आमंत्रित करने, पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु नगर निगम के खराब स्काई लिफ्रट वाहन की मरम्मत करवाये जाने , साथ ही एक नया स्काई लिफ्रट वाहन क्रय करने , शासन की नजूल नीति 2021 के अन्तर्गत 50 वर्ग मी. नजूल भूमि पर कब्जेदारो की निःशुल्क नजूल फ्री-होल्ड की कार्यवाही के अन्तर्गत नगर निगम क्षेत्रन्तर्गत शेष लाभार्थियो की 50 वर्ग मी. तक की नजूल भूमि को निःशुल्क फ्री होल्ड करने हेतु आने वाले व्यय की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने निःशुल्क नजूल फ्री होल्ड हेतु डोर टू डोर अभियान चलाये जाने , नगर निगम रूद्रपुर के नजूल अनुभाग से सम्बन्धित भूमि के दस्तावेज एवं समस्त वार्डाे के मानचित्रें को किसी फर्म के माध्यम से डिजिटलाइज्ड कराये जाने ,

महापौर के उपयोगार्थ इनोवा वाहन क्रय किये जाने, बिगवाड़ा शमशान घाट में स्व. शहीद वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की स्मृति में उत्तराखण्ड सरकार की ओर से चाहरदीवारी, मुख्य द्वार, क्रियाघाट जीर्णाेद्धार एवं फर्श मे टाईल्स आदि लगाने, भ्ूारारानी के वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम चुघ के नाम से द्वार और सड़क एवं आदर्श कालोनी के पूर्व सभासद स्व. किशन लाल खुराना के नाम से भी द्वार बनाने, शहर में पशु शवदाह गृह का निर्माण करने, किच्छा बाईपास में शिवनगर मोड़ पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं वैडिंगजोन का निर्माण करने, निगम के कार्यों की डी.पी.आर./ आंगणन किसी कन्सलटैन्ट के माध्यम से तैयार करवाये जाने हेतु निविदा आमंत्रित करने,

गाँधीपार्क का सौन्दर्याकरण एवं नवीनीकरण करने, निगम के अन्तर्गत 4 नये जोनल कार्यालय खोलने, नगर निगम रूद्रपुर द्वारा आवंटित की गई दुकानो को हस्तांतरित किये जाने, नगर निगम क्षेत्रन्तर्गत नजूल भूमि पर काबिज नजूल नीति वर्ष 2021 के अनुसार दिनांक 09-11-2011 से पूर्व काबिज व्यक्तिओं पर वित्तीय वर्ष 2015 से भवनकर आरोपित किये जाने की स्वीकृति सहित कई अन्य प्रस्ताव पारित किये गये। इनके अलावा पार्षदों द्वारा उठाई गयी कई समस्याओं के निराकरण के लिए भी सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये।

नगर निगम की टीम हुई सम्मानित

पिछले दिनों किच्छा रोड पर स्थित कूड़े के ढेर को सुंदर क्षेत्र में बदलने के लिए स्कॉच पुरस्कार प्राप्त करने पर नगर निगम के अधिकारियों की टीम को बोर्ड की बैठक में मंच पर सम्मानित किया गया। मेयर विकास शर्मा के साथ ही विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने मंच पर स्कॉच पुरस्कार को बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करते हुए नगर निगम की टीम की सराहना की और इस सराहनीय कार्य के लिए नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, प्रभारी नगर सहायक आयुक्त रणदीप सिंह को सम्मानित किया।

इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, प्रभारी नगर सहायक आयुक्त रणदीप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हर्षपाल चंडोक, मुख्य वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना सहित पार्षद मेंहद्री शर्मा, सरो राय, शिव कुमार, अंजली, सोनी, शन्नो, मुकेश रस्तोगी, इन्द्रजीत सिंह, सौरभ बेहड़, शुभम दास, चिराग कालड़ा, गौरव गिरी, गौरव खुंराना, पूजा मुंजाल, राजेश जग्गा, सुशील चौहान, बीनू, सुशील मंडल, जितेश कुमार, जगदीप भाटिया, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र राठौर, मधु शर्मा, राना सुमन, पूनम, विक्की अंसारी, प्रियंका गुप्ता, मो- अशफाक, नसरूद्दीन, सुनील कुमार, विष्णु, साबिर कुरैशी, गिरीश कुमार, कैलाश राठौर, निमित कुमार शर्मा, नीतू, कुसुम शर्मा, पवन राना, महेन्द्र पाल आदि मौजूद थे।

प्लास्टिक से मुक्त रही बोर्ड की बैठक

रूद्रपुर। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक को प्लास्टिक प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त रखा गया। शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम के तहत बैठक में पेयजल के लिए प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करने के बजाय पेपर ग्लास का उपयोग किया गया। साथ ही लंच पैकेट की पैकिंग में भी किसी भी तरह की प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं हुआ। बैठक के दोरान शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम को संचालित कर रही नगर निगम की टीम ने नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान पहुंचे लोगों को प्लास्टिक सामग्री का इस्तेमाल ना करने के लिए प्रेरित भी किया।

Check Also
Close