Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रुद्रपुर में विपक्षी दल कांग्रेस ने स्मार्ट मीटरों की निकली शव यात्रा,स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर हंगामा

शहर के भगत सिंह चौक से अधीक्षण अभियंता के कार्यालय तक किया प्रदर्शन

विधि विधान से शव को फूंका बोले भाजपा नहीं चाहती देश में गरीब जीव यापन करे

कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई जोरदार प्रदर्शन

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) उत्तराखंड में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा खास तौर पर विपक्षी दल कांग्रेस इन स्मार्ट मीटरों को सड़क पर उतर आई है और इसका जमकर विरोध कर रही है, इसी के तहत आज शहर के भगत सिंह चौक पर दर्जनों कांग्रेसी जमा हुए और शहर के मुख्य बाजार से लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत चन्द्रशेखर त्रिपाठी के कार्यलय तक शव यात्रा निकाली और जमकर भाजपा और अडानी के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान कहा गया कि भाजपा पूरे देश में अडानी और अंबानी की गुलाम बन गई है और गरीबों को अंधकारमय जीवन जीने के लिए विवश कर रही है वक्ताओं ने कहा भाजपा ने निकाय चुनावों के दौरान आम जनता से वादा किया था कि हम शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे लेकिन चुनाव जीतने के बाद भाजपा मुकर गयी, और स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उसके गुणगान करने लगी कहा कि भाजपा विधायक शिव अरोरा ने अपने घर पर स्मार्ट मीटर लगवा कर जनता को गुमराह करने का काम किया।

क्योंकि उन्हें तो विधायक होने के नाते 4 लाख रुपए वेतन मिलता है और अन्य भत्ते में मिलते हैं इसके अलावा विधायक होने के नाते उन्हें बेशुमार यूनिट फुंकने का अधिकार है लेकिन जो गरीब दैनिक 400 रुपए की दिहाड़ी करता है वह कैसे अपनी जिंदगी का गुजर बसर करेगा उन्होंने कहा सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कह रहे हैं कि स्मार्ट मीटर पहले भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के घरों में लगाएं जाए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस बयान को लेकर कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी क्या नहीं जानते कि उनके सरकार के मंत्रियों और विधायकों को मोटी रकम बतौर वेतन के रूप में मिलती है और अन्य भत्तों भी दिए जाते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि शहर विधायक शिव अरोरा घोषणा कर दे कि वह स्मार्ट मीटरों के बिलों का भुगतान अपने कोटे से करेंगे, विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि रुद्रपुर और किच्छा में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय में इसे लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, पूर्व मेयर प्रत्याशी और कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि यहां गरीब भी पूरी आजादी से जी सकें और भाजपा जिस तरह खुद अडानी और अंबानी की गुलाम बन गई है आम जनता को गुलाम बनाने का मंसूबा बना चुकी है और स्मार्ट मीटर को लेकर भम्र फैलकर ग़रीबों का जीना दुश्वार कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट मीटर गरीबों के जीवन को अंधकारमय कर देगा और गरीबों की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर भाजपा डाका डालने का प्रयास कर रही, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने सख्त लहजे में कहा कि हम स्मार्ट मीटर के खिलाफ है और रहेंगे चाहे इसके लिए हमें किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े हम गरीबों के साथ लूट खसोट नहीं होने देंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती नहीं और जो नहीं कहती है उसे करने में अहम भूमिका निभाती है उन्होंने भाजपा को झूठों का झुंड बताया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साजिद खान ने कहा कि यह भाजपा के स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि गरीब तबके का खून चूसने वाली मशीन है।

और उनके खिलाफ अडानी और भाजपा की बड़ी साज़िश है, उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सब कुछ बेच दिया है और बची कुची अक्सर बिजली भी अडानी के हाथों में सौंप दी है उन्होंने कहा कि अब अवाम को जागने की जरूरत है वरना भारतीय जनता पार्टी इन्सानों तक को बेंच डालेगी पूर्व दर्जा मंत्री हरीश बाबरा ने कहा बीजेपी देश में गरीब विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और देश गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को मिटाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी कांग्रेस इन स्मार्ट मीटरों का विरोध कर रही और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज इन मीटरों का विरोध किया गया और आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी और कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश बाबरा राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष फरीद अहमद मसूरी,युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुम्मतिर भुल्लर, पार्षद गौरव बेहड, जतिन शर्मा, परवेज कुरैशी,मौ अशफाक, कांग्रेस नेता राजेंद्र मिश्रा, एडवोकेट राजीव सिंह, एडवोकेट आर पी सिंह, एडवोकेट मधुर खेड़ा,प्रीत पाल सिंह,एन एस यू आई के चेतन भट्ट, पूर्व पार्षद रामकृष्ण कानोजिया पार्षद सरदार इन्दजीत सिंह वसी बेग, अरशद खा,

नदीम अहमद,उमर अली, रविन्द्र गुप्ता महिला महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली,काशिश खेड़ा, राजेश छाबड़ा सुहेल खा, नगर अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, आरिफ, सुशील, गीता, कंचन, सपना गिल आरती डा शाहिद राजेश प्रताप पूर्व सभासद सलीम अहमद खां,उमा सरकार, किशोर कुमार, इरफान खान,नवाब सिंह तौहिद बेग प्रदीप कालड़ा अजीज अहमद, छात्र नेता नाज़िश मसूरी,डा वकील अहमद मसूरी, दिलशाद अहमद,असलम जावेद साहिल सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

 

*भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ विरोध प्रदर्शन*

 

कांग्रेस की प्रीपेड मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शनों को लेकर पुलिस भी चौकन्नी नजर आई शहर कोतवाल मनोज रतूड़ी और एस ओ थाना ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल को तैनात किया कोतवाल मनोज रतूड़ी और थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय हर स्थित पर नजर बनाए हुए थे और उनके साथ बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सहित 8 उप निरीक्षक और महिला पुलिस कर्मियों सहित सिपाही भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात थे, पुलिस ने पूरे विरोध प्रदर्शन पर चील की तरह नजरें गड़ाए रखी और पल पल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देते रहे।

 

*कांग्रेस में दिखाई दी गुटबाजी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की गैरमौजूदगी बनी चर्चा*

 

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर पहले ही इस आंदोलन की घोषणा कर दी थी और कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित पार्षदों को इस मामले से अवगत करा दिया गया लेकिन जनहित के इस मुद्दे कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने दूरी बनाए रखी, दोनों बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बना गयी हमारे संवाददाता ने जब महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा से दूरभाष पर बातचीत की तों उन्होंने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है और अगर निमंत्रण आता तो हम जरूर पहुंचते वहीं जब कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का फोन नंबर मिलाया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला।

Check Also
Close