Monday 20/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियोमालखाने में रखे 52 लीटर लहान को कराया गया नष्टचिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जपथरी गैंगरेप कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन कियाशिवगौरी वाटिका में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभागहरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, QR कोड से मिलेगी हर जानकारी
उत्तर प्रदेशज़रा हटकेरामपुर

बेटे अब्दुल्ला आज़म को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बोली तंजीम फातिमा आज़म,अदालतों पर भरोसा था जल्दी ही आज़म खां साहब भी होगे रिहा

रामपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) उत्तर प्रदेश स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक और युवा सपा नेता अब्दुल्ला आज़म खां को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है और उनके आखिरी मुकदमे में सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए हैं।

अब्दुल्ला आज़म के खिलाफ के दर्ज मुकदमे और सजा के मामलों में दायर अपील पर सुनवाई करते हुए पहले ही राहत दे दी थी और एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें जमानत दे दी अब सिर्फ जमानती दाखिल करना बाकी है जिसके बाद अब्दुल्ला आज़म खां को जेल से रिहा कर दिया जाएगा संभवत अब्दुल्ला आज़म आज शाम तक या कल जेल से रिहा हो सकते हैं।

जमानत मिलने के बाद उनकी मां डा ताजीम फातिमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे अदालतों पर भरोसा था और उसके घर देर है अधेर नहीं है आज मेरे बेटे को सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है और इंशाअल्लाह वो आज शाम तक या कल सुबह तक रिहा हो जाएंगे उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब की जंग में हमारी फिर जीत हुई है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब जल्द ही मौ अंजाम खा भी रिहा हो जाएंगे।

उनके जो भी मुकदमे पैंडिंग में है हमारे वकील उन पर सुनवाई करने की तैयारी कर रही है इंशाअल्लाह वो भी रिहा हो जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ जैसे ही अब्दुल्ला आज़म खां को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने आतशबाज़ी कर जश्न मनाया ‌।

Check Also
Close