Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

पुलिस ने 280 ग्राम चरस व अपाचे बाईक समेत एक को किया गिरफ्तार

लालकुआँ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध अभियान प्रचलित है ।

इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में हरेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया।

जिसमें उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता द्वारा मय हमराही टीम के सुभाषनगर बैरियर में चैकिंग के दौरान अभियुक्त हिमाशु शुक्ला पुत्र स्व0 रामचन्द्र शुक्ला निवासी पश्चिमी राजीवनगर 02 किमी0 थाना लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र- 26 वर्ष को अपाचे बाईक में 280 ग्राम चरस के साथ परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त चरस को वी0आई0पी0 गेट लालकुआ के रहने वाले धीरेन्द्र सिंह उर्फ बन्टी और सन्नी कुमार उर्फ सनिया से बताया ।

जिसके आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त हिमांशु को गिरफ्तार कर जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 44/25 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 अधि0 बनाम हिमांशु शुक्ला उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।इधर पुलिस टीम में उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार,अशोक कम्बोज रामचन्द्र प्रजापति सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Check Also
Close