Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

अपने अपने शहरों राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य सड़क मार्गों के किनारे कूड़ा गन्दगी स्थान चिन्हित करते हुए सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित करें – डीएम नितिन भदौरिया

रुद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) उत्तराखण्ड पर्यटन प्रदेश है, पुरे कुमांऊ क्षेत्र में जनपद उधमसिंह नगर से ही होते हुए पर्यटक आवागमन  करते है, इसलिए सभी निकाय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, एनएचएआई, लोनिवि, खण्ड विकास अधिकारी संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्र के शहरों, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य सड़क मार्गो के किनारे कूड़ा, गन्दगी स्थान चिन्हित करते हुए सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहरो व सड़क के आस-पास कूड़ा, गन्दगी होने से पर्यटको व क्षेत्रीय जनता में नकारात्मक संदेश जाता है इसलिए संयुक्त अभियान चलाकर शहरों व सड़क मार्गों की सफाई की जाए। कूड़ा स्थानों की सफाई के पूर्व व उपरांत की फोटोग्राफी कराते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों में सफाई न कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना निदेशक एनएचएआई को तुरंत सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही जनपद में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का वृहद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, मा. मुख्यमंत्री भी जनपद से वृहद सफाई अभियान का शुभारंभ के साथ ही लोकार्पण, शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक व सामग्री वितरण आदि करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी कले. गौरव पांडेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि ओपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध सहित सभी उपजिलाधिकारी, पीडी एनएचएआई व अधिशासी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Check Also
Close