Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

अधिवक्ता संशोधन अधिनियम बिल के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन,वकीलों ने की सांकेतिक हड़ताल आगे की रणनीति बनाने में जुटे

रुद्रपुर – केन्द्र सरकार की ओर से देश में लाए गए अधिवक्ता संशोधन अधिनियम बिल 2025 के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया और इस अधिनियम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्यों से निवृत्त रहे, जिला न्यायालय परिसर में जिला बार एसोसिएशन ने बीते अपना विरोध दर्ज करते सांकेतिक हड़ताल का ऐलान कर दिया और जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में सैकड़ों वकीलों ने हिस्सा लिया और संशोधन बिल को निरस्त करने की मांग करते हुए जमकर अपना विरोध जताया, उक्त विरोध प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर पांडे ने अध्यक्षता की ओर संचालन सचिव सर्वेश कुमार सिंह एडवोकेट ने किया, विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता संशोधन बिल के जरिए से अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन बताया और उन पर सरकारों के नियंत्रण लाने की बात कहते हुए अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध जताया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर पांडे ने बताया कि अधिवक्ता इसके विरोध में ऊधम सिंह नगर की सभी बार एसोसिएशन को साथ लेकर गुरुवार को जिले भर में हड़ताल पर रहेंगे और जिले की सभी बार को साथ लेकर जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के माध्यम से एक ज्ञापन केन्द्रीय कानून मंत्री को भेजा जाएगा उन्होंने कहा कि जब तक प्रस्तावित संशोधन वापस नहीं लिया जाता तब तक आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन चलाया जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र चौधरी,नरेश रस्तोगी, धर्मेन्द्र शर्मा, शाहिद हुसैन, श्रीमती उमा गख्खर, सुरेन्द्र गिरधर, जसवंत सिंह, संतोष राठौड़,नरेश छाबड़ा, गुरबाज सिंह, पियूष पंत,शिव कुंवर सिंह,गुरवीर सिंह,डीएन जयसवाल,सुशीला मेहता, अख्लाक अहमद, उमेश नाथ पांडे, अमनदीप कौर, इन्दजीत पोल, राजेश यादव नंदन सागर, रोहित अरोरा सहित अन्य ने इस अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध जताया।

Check Also
Close