Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में हथियाई नौकरी, बड़ी कार्यवाही के बाद हुआ निलंबित

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) जनपद में शैक्षिक अभिलेखों में जालसाजी कर शिक्षा विभाग में नौकरी हथियाने वालों पर बड़े स्तर पर कारवाई की जा रही है शिक्षा विभाग ने जाली बीटीसी के प्रमाण पत्र के आधार पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवकली सितारगंज के प्रधानाचार्य के पद पर नौकरी करने वाले अतर सिंह और प्रथामिक विघालय खेमपुर सितारगंज के सहायक अध्यापक कृष्णपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।

डीइओ हरेंद्र कुमार मिश्र की कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मच गया है वकील अख्तर हसनैन की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवकली सितारगंज के प्रधानाचार्य अतर सिंह और प्रथामिक विघालय खेमपुर सितारगंज के सहायक अध्यापक कृष्णपाल सिंह के जाली बीटीसी प्रमाण पत्र पर शिक्षा विभाग में नौकरी करने हथियाने की विभागीय जांच की तों पता चला कि उक्त शिकायत सही है।

जिसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों फर्जी गुरु जनों को बर्खास्त कर दिया है गुज़रे साल में जालसाजी कर शिक्षा विभाग नौकरी करने वाले गदरपुर खंड विकास के हेमराज सिंह और बलवीर सिंह सहित जसपुर के हरगोविंद सिंह को जाली प्रमाण पत्रों पर नौकरी पाने पर बर्खास्त किया गया था इसी साल में सितारगंज के रामशब्द को भी जाली प्रमाण पत्र पर नौकरी करने पर बर्खास्त किया गया है, और अब फिर जाली प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले दो ओर लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Check Also
Close