Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रूद्रपुर_तुलसी धाम में आयोजित संत समागम में सम्मानित हुए मेयर विकास शर्मा

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) महापौर विकास शर्मा ने शनिवार को मलसा गिरधरपुर स्थित श्री तुलसी धाम में चल रहे 71वें श्री तुलसी महायज्ञ में आयोजित संत समागम में पहुंचकर संत महापुरूषों का आशीर्वाद लिया और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

बतौर विशिष्ठ अतिथि संत समागम में पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा का श्री तुलसी धाम सेवा समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि तुलसी धाम द्वारा बीते कई दशकों से धार्मिक कार्यक्रमों के साथ साथ समाजसेवा में भी जो भागीदारी की जा रही है।

वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से यहां आयोजित किया जा रहा श्री तुलसी महायज्ञ आज वृहद रूप ले चुका है। यह आयोजन जहां समाज को नई दिशा देने का काम करता है वहीं इस महायज्ञ के माध्यम से गरीब जरूरतमंदों के मोतियाबिंद ऑपरेशन करके उनके आंखों की ज्योति लौटाने का भी परोपकारी काम किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि तुलसी धाम में हर साल आयोजित होने वाला श्री तुलसी महायज्ञ एक तरह से धार्मिक कुंभ की तरह है जिस तरह से कुंभ में संतों का जमावड़ा होता है उसी तरह यहां भी हर साल संत समागम में संत महात्माओं के चरण पड़ने से यह क्षेत्र लगातार खुशहाल हो रहा है। उन्होंने श्री तुलसी महायज्ञ में पहंुंचे सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

महापौर ने तुलसी धाम में हॉल निर्माण की मांग पर कहा कि इस सम्बंध में उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हो चुकी है जल्द ही हॉल निर्माण के लिए सरकार से बजट जारी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए उनके स्तर से जो भी संभव होगा उसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

इस अवसर पर महंत राजेंद्र दास शर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष राजकुमार खनिजों, गुरमीत सिंह, सोनू खुराना, कृष्ण लाल छाबड़ा, राघव शर्मा, वेद प्रकाश खुराना, शिवा चावला, रवि चावला, झंडा राम बांगा, गुरदास बांगा, सुरेंदर चावला, सुरेंद्रन्दर नरूला, सजल अनेजा, पंकज गांधी, माधव शर्मा, अशोक कुमार बांगा, हरीश बांगा, विनोद नरूला, मोहित कक्कड़,पंकज बांगा, मंटू बांगा, हरिदेव बांगा, अनमोल खुराना, सुनील ठुकराल, पारस चुघ, हिमांशु शुक्ला, पवन राणा, अनिल बांगा, राजकुमार बांगा, कृष्ण लाल मक्कड़, राजन राठौर, गोविंद शर्मा, केके त्रिपाठी, सुनील ठुकराल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close