Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
Crimeउत्तराखण्डरुद्रपुर

बाइक सवार को रोडवेज बस ने नहीं दिया पास तो झोंक दिया फायर,शहर में बेखौफ बदमाश दहशत फ़ैलाने से नहीं आ रहे बाज

भीड़ जमा होते देख मौके से भाग खड़े हुए बदमाश

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) शहर में उस समय फिर एक माहौल दहशत जदा हो गया जब एक सरकारी रोडवेज ने बाइक सवार कुछ युवकों को पास नहीं दिया,बस चालक का यह रवैया उसी पर भारी पड़ गया जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस चालक ने बाइक सवार कुछ युवकों को पास नहीं दिया, जिसके बाद गुस्साएं बाइक सवार युवकों ने बस पर फायर झोंक दिया।

बस चालक के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने पास न देने पर बस पर फायर झोंक दिया फायर झोंकने की आवाज सुनकर जब इन बाइक सवार युवकों ने लोगों को अपनी तरफ आते देखा तो यह मौके से भाग खड़े हुए मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस आ गई और घटना की जानकारी ली और फायर झोंक कर फरार हुए बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रही है, पुलिस के मुताबिक शनिवार को दोपहर रोडवेज बस रुद्रपुर बस स्टैंड से काशीपुर की ओर जा रही थी बस में साठ आठ यात्री सवार थे बस जैसे ही हाईवे के धौलपुर के पास गुजरी तो तेज रफ्तार बाइक सवार जब बस को ओवरटेक करने लगे लेकिन बाइक सवार युवक बस चालक ने पास नहीं दिया जिसे लेकर वे भड़क गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद बाइक सवार युवकों ने जैसे तैसे बस को ओवरटेक किया और बस के आगे पहुंच कर बस पर कई राउंड फायरिंग कर दी, गनीमत रही कि बस चालक और परिचालक सहित बस में सवार यात्रियों को गोली नहीं लगी, अचानक हुई इस फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया फायरिंग की आवाज सुनकर लोग बस की तरफ दौड़ पड़े लोगों को आता देख बाइक सवार बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।

इस मामले की सूचना किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को दी सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन रावल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चालक से मामले की जानकारी ली जिसके बाद आरोपियों तलाश शुरू कर दी गई है पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज की खंगालना शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन रावल ने बताया कि हाइवे पर लगे जगह जगह सीसीटीवी कैमरे फुटेज को खंगाला जा रहा है उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर उत्तर प्रदेश पुलिस भी मौके पर आ गई, पुलिस अभी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर हुई इस घटना को लेकर उलझी हुई है ,बस बरेली उत्तर प्रदेश की डिपो की बताईं जा रही है।

Check Also
Close