Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_आई पी एस अफसर केवल खुराना का निधन पुलिस महकमे में शोक

देहरादून – (एम सलीम खान संवाददाता) साल 2005 बैंच के वरिष्ठ आईपीएस अफसर केवल खुराना का निधन हो गया, खुराना ऊधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार भी संभाल चुके हैं वह लंबे अर्से से अस्वस्थ चल रहे थे, बता दें कि उनका दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान उन्होंने उनका निधन हो गया आईपीएस अफसर केवल खुराना पुलिस महकमे में बहुत से आला पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं, जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड में उन्हें वरियता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभाई थी, उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शौक की लहर दौड़ गई उनका निधन पुलिस विभाग के लिए गहरी क्षति है।

आईपीएस अफसर केवल खुराना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायू के रहने वाले थे उनके पिता एक टैंट हाउस के व्यवसाय करते हैं, उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ पुलिस अफसर केवल खुराना अपने कार्य के प्रति बेहद निष्ठा और लागन से काम करने वाले अफसरों में शुमार थे उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, निदेशक ट्रैफिक और होमगार्ड का कार्यभार भी बखूबी संभला था और जनहित में बहुत से बड़े फैसले लिए थे उनके कार्यकाल में आम जनता आज भी उनकी प्रशंसा करते हैं।

Check Also
Close