Tuesday 16/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुईविश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*देहरादून,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजामसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाशदिल्ली से घूमने आए दंपती की छुट्टियां मातम में बदलीं, नाक से बह रहा था खून; पुलिस हर पहलू से कर रही जांचदिल्ली में स्वर्गीय जसपाल राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारीसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतमानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें–प्रभारी मंत्री मदन कौशिकबीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधि
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

विकास शर्मा की नई पहल, महिलाओं को मिलेंगे लाखों के काम,चार पार्कों के निर्माण एवं रख रखाव के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों मांगे आवेदन

रूद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का विजन लेकर काम कर रहे महापौर विकास शर्मा ने महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की दिशा में नई पहल की है। शहर में विकसित किये जा रहे नये पार्कों के सौंदर्यीकरण और देख रेख का काम अब महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जायेगा। इसके लिए नगर निगम ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से आवेदन मांगे हैं।

महापौर विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत 2.0 योजना की उप योजना अमृत मित्र के अंतर्गत केन्द्र सरकार से चार नये पार्क विकसित करने की स्वीकृति मिली है। जिसके तहत वार्ड 38 में पटेल पार्क, वार्ड 38 आवास विकास में ही गर्ल्स हॉस्टल के सामने नया पार्क, वार्ड नं 6 जगतपुरा में गायत्री पार्क एवं फिकल स्लज टीटमेंट प्लांट में सौंदर्यीकरण के कार्य कराये जाने हैं। करीब 40 लाख बजट के इन निर्माण कार्यों को ठेकेदारों से कराने के बजाय दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्टीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम में गठित स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं से कराने का निर्णय लिया गया है।

ऐसा उत्तराखण्ड में पहली बार हो रहा है जब किसी निकाय में इतने बड़े बजट के काम महिला स्वयं सहायता समूहों से कराये जा रहे हैं। इन पार्कों मंे निर्माण कार्यों के साथ साथ पार्कों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेवारी भी महिला स्वयं सहायता समूहों की ही सौंपी जायेगी। इसके लिए अभिरूचि की अभिव्यक्ति के आधार पर 4 मार्च तक महिला स्वयं सहायता समूहों से आवेदन मांगे गये हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इन पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जायेगा। इसके अलावा भविष्य में शहर के अन्य पार्कों में भी निर्माण एवं देख रेख की जिम्मेवारी महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपी जायेगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से रूद्रपुर में भी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का प्रयास नगर निगम के माध्यम से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में महिला स्वयं सहायता समूह सफाई व्यवस्था में पहले से सहयोग कर रहे हैं।

अब महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया है, श्री शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए नगर निगम के माध्यम से महिलाओं के लिए कौशल विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की कर्मठ महिलाएं अब चूल्हा चौका करने तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगी।

Check Also
Close