Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_बाबा शूज़ नाम से जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी ने की आत्महत्या – परिवार में कोहराम

हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर के व्यापारिक क्षेत्र से इस वक़्त की एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। प्राप्त हो रही ख़बर के मुताबिक हल्द्वानी के नया बाजार में बाबा शूज नाम से जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  घटना के बाद परिजनाें में रो रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें घटना के बाद परिजन उन्हें नैनीताल रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले फैजान सिद्दीकी की दुकान में भीषण आग लग गई थी, जिसमें उनका पूरा कारोबार जलकर राख हो गया था। आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

व्यापारी फैज़ान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फैज़ान की मौत के बाद वहीं स्थानीय व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Check Also
Close