Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटके

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सीएम धामी ने लिया एक्शन सेवानिवृत्त करने के आदेश

देहरादून – (एम सलीम खान संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वरिष्ठ अफसरों की बैठक ली और इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे एक्शन में नजर आए बैठक में सीएम धामी ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया जाए जो अपने दायित्वों को निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से नहीं कर रहे हैं।

ऐसे कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, राज्य में सरकारी भूमि सहित अन्य मामलों में सख्त कार्रवाई अमल लाने के निर्देश दिए, विभिन्न अपराधों में शामिल वांछित अपाराधियो की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए सीएम धामी ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर खाघ पदार्थों में मिलावट खोरों को रोकने और विधुत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए संघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

मिलावट खोरों और विधुत चोरी करने वाले पर सख्त कार्रवाई अमल लाई जाए, उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाए पुलिस द्वारा राज्य के सीमावर्ती इलाकों में नियमित संघन चेकिंग अभियान चलाया जाए,एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत अपराधियों की लिस्ट बनाकर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई अमल लाई जाए, सीएम धामी ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देश दिए हैं कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाए।

अनावश्यक किसी को दिक्कत नहीं आए, पुलिस रात में गश्त को बढ़ाए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य की युवा पीढ़ी को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में और भी अधिक प्रयास किए जाए इलेक्ट्रॉशियन कारपोरेट बार्बर प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण और कौशल विकास की दिशा में कार्य किए जाए, इस बैठक में सचिव गृह शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय,अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान उपाध्याय एम डी डी ए बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Check Also
Close