Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_ यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क से नीचे लटका मिला युवक का शव

हल्द्वानी- संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। भवाली के सेनेटोरियम के पास सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार वहां से गुजर रही स्थानीय महिलाओं ने शव को देखा और इसकी सूचना सिरोड़ी गांव की निवर्तमान ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट को दी।

जिसके बाद प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और हाथ के पास चोटों के निशान मिले हैं। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

इधर, कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल शिनाख्त के लिए जांच की जा रही है।

Check Also
Close