Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने दिए निर्देश बोले 31 मार्च तक जारी रहेगा विशेष अभियान

दो महीने में 591 अभियुक्तों की गिरफ्तारी 24.25 करोड़ रुपए के कीमत मादक पदार्थों को किया बरामद

देहरादून – (एम सलीम खान संवाददाता) मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में उत्तराखंड पुलिस ने पिछले दो माह में 591 अभियुक्तों को 24.25 करोड़ कीमत के मादक पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिए हैं कि अपराध और अपाराधियो के विरुद्ध यह विशेष अभियान जारी रहेगा।

और वांछित व ईनामी अपाराधियो और नशा तस्करों की गिरफ्तारी पर फोकस होगा, उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के भी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि थाना वार समीक्षा की जाएं और लापरवाह या शिथिलता पाए जाने पर थानाध्यक्ष और आई ओ की जवाबदेही तय होगी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गढ़वाल और कुमाऊं रेज प्रभारी सहित समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा बैठक ली गई।

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में अब तक 427 अभियोग पंजीकृत करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24.25 करोड़ कीमत के 936.56 किलो ग्राम मादक पदार्थों को बरामद किया गया है, इस अभियान के दौरान 26 अभियुक्तों पर गैंगस्टर के अंतर्गत निरुद्ध हुए 15 अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति जो लगभग 1.74 करोड़ की सम्पत्ति अधिग्रहित किया गया है इस विशेष अभियान को 31 मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं, विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी गैर जमानतीय, कुर्की वारंटों की तामील हेतु 1 माह का विशेष अभियान चलाएं जाने के निर्देश दिए हैं, गंभीर अपराधिक घटनाओं में लापरवाही व शिथिलता बरतने वाले संबंधित थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों की जवाबदेही तय की गई है, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि दोनों परिक्षेत्र प्रभारियों को अपने निकट पर्यवेक्षण में निस्तारण कराया जाए के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी जनपदों प्रभारियों को लगातार पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाते हुए प्रभावी रात्रि गश्त पैट्रोलिंग,नाका, बैरियर्स पर संघन चेकिंग कराने तथा भीड़ भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त करने के निर्देश दिए हैं समीक्षा गोष्ठी बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान,अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/अधिसूचना डॉ निलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also
Close