Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_एमबी इन्टर कालेज मैदान में 10 दिवशीय सरस आजीविका मेले की हुई शुरुआत

हल्द्वानी – मेले के शुभारम्भ अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला शसक्तीकरण एवं आजीविका को प्रोत्साहन देते हुए इस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं,शिल्पियों,कलाकृतियाँ का विक्रय करना ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक दूसरे की कला व संस्कृति को जानने, सीखने समझने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा यह बड़े हर्ष का विषय है,इस मेले में प्रतिभाग करने वाली लखपति दीदीयों को जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, उन्हें मेले में सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रशन्नता हो रही है कि इस मेले में 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिनमें देश के राज्यों के साथ ही उत्तराखंड राज्य के महिला समूहों के भी स्टाल लगाए जा रहे हैं।

यह सुविधा उन्हें निःशुल्क प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पादों को व्यवसाईक करने का अवसर प्रदान करने के साथ ही इस आयोजन में विभिन संस्कृतियों की झलक सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से मिलेगी। साथ ही मेले में उत्तराखण्ड के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का भी स्वाद यहॉं के लोगों को मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के लोकल फार वोकल को आत्मसात करते हुए। आयोजन में बायर-सेलर मीट का भी आयोजन कर विभिन्न तकनीकी का ज्ञान समूहों व किसानों को मिलेगा जिससे अपने उत्पादों को ग्राहकों तक बेहतर रूप से पहुंचा सके।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला विशेष रूप से महिलाओं की आजीविका को बढ़ाए जाने व उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए आयोजित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा महिलाओं की आजीविका को बढ़ाए जाने हेतु जो अनेक योजनाए चलाई गई हैं उन्हें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी आगे बड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में लखपति दीदी बनी हैं।श्री भगत ने कहा कि आज हमारा राज्य मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में अनेक कार्यों में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारे राज्य को राष्ट्रीय खेलों की जो मेजबानी मिली उसे राज्य ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर तरक्की कर रहा है उनके ऐतिहासिक निर्णय नकल विरोधी कानून, यूसीसी, भूकानून जैसे निर्णय प्रमुख हैं।उन्होंने कहा कि मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर सभी आगतुकों का स्वागत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह सस्क्रति का स्थल है यह एक दूसरे समूहों को अनेक अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि सरस आजीविका मेले को आधुनिकता एवं नवीनता के साथ संपन्न कराया जा रहा है । मेले के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों की किसानों, समूहों के साथ परिचर्चा, गोष्ठी का आयोजन नियमित रूप से होगा। मेले में विभिन्न सस्क्राति भी दिखेगी।

उन्होंने मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु सभी से सहयोग की अपील की। सरस आजीविका मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के 74 तथा उत्तराखंड राज्य के 117 समूहों के स्टॉल के अतिरिक्त अन्य व्यवसाइक स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही देश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर बिक्री की जा रही है।

Check Also
Close