Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_सरस आजीविका मेले में क्रेता और विक्रेता के बीच हुआ संवाद कार्यक्रम

हल्द्वानी – हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित दस दिवसीय सरस आजीविका मेले के दौरान द्वितीय दिवस रविवार को क्रेता एवं विक्रेता के बीच संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नैनीताल जिले के आठों विकास खण्डों से आए स्वयं सहायता समूहों के 100 से अधिक उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ग्रामोथान परियोजना (रीप) द्वारा आयोजित क्रेता-विक्रेता कार्यशाला में महिला उद्यमियों एवं विक्रेताओं के बीच संवाद एवं बाजारी अनुबंध पर चर्चा की गई। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने कहा कि महिला समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है,उनके उत्पादों को बेहतर बाजार कैसे उपलब्ध हो तथा वह किस प्रकार अपनी आजीविका को आगे बढ़ा सकें उसी उद्देश्यों को लेकर ये सरस आजीविका मेला व यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है,सभी इस कार्यशाला में दी गई विभिन्न जानकारी का लाभ अवश्य उठाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने अवगत कराया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा महिला समूहों हेतु अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं,आज समूह की महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

कार्यशाला में संचालन जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोथान नैनीताल डॉ सुरेश मठपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम उत्थान परियोजना अंतर्गत नैनीताल जिले में 50 सरकारों एवं 500 समूह के माध्यम से 50000 से अधिक ग्रामीण परिवार जुड़े हुए हैं और अपनी आजीविका को बढ़ा रहे हैं।

कार्यशाला में 10 से अधिक विक्रेताओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया एवं समूह के उत्पादों को क्रय करने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समूह सदस्यों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शन भी लगाई गई जिसमें दाल, मसाले अन्य उत्पाद जिसमें जूट के उत्पाद शहद, दुग्ध उत्पाद, हर्बल उत्पाद के अतिरिक्त लोककला प्रदर्शनी आदि लगाई गई।

इस दौरान 10 पशु सखियों को किट भी वितरित किए गए। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला समूहों की सदस्यों द्वारा एक दूसरे को अपने कार्यों व अनुभवों को सांझा किया गया। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला समूह की सदस्य,क्रेता-विक्रेता, विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close