Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_मलिक के बगीचे में बनेगा बनभूलपुरा थाना,सीएम धामी ने स्वीकृत किए 390 लाख रुपए

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों को गति देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सड़क निर्माण, पुलिस थानों, पेयजल योजनाओं और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस निर्णय से उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण के लिए क्रमश: 329.71 लाख रुपये और 469.53 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

अल्मोड़ा में न्यू कलेक्ट्रेट और मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 830.52 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हटाए गए अवैध अतिक्रमण की भूमि पर पुलिस थाना निर्माण के लिए 390.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चंपावत में थाना बनबसा के नए भवन के निर्माण व अन्य निर्माण कार्यों के लिए 593.39 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। देहरादून में नया गांव हाथीबड़कला पेयजल योजना के लिए 619.66 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

जबकि चमोली में मायापुर पेयजल योजना के लिए 415.37 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के तहत रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र में हरिचंद-गुरुचंद बंग विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 41.514 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Check Also
Close