Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_ यहाँ जंगल में मिला मानव नर कंकाल, हत्या,हादसा या कुछ और जांच में जुटी पुलिस – क्षेत्र में सनसनी

हल्द्वानी – हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में मंगलवार शाम एक मानव कंकाल मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जंगल में लकड़ी बीनने गए लोगों ने मानव कंकाल को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची।

आपको बता दें घटना दमुवाढूंगा वार्ड 36 और 37 के पीछे घने जंगल की बताई जा रही है, जहां से कमेटीया बरसाती नाला गुजरता है। मौके पर पहुंचे खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कपड़ों के आधार पर भी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस जांच में जुटी 

वहीं जानकारी देते हुए काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि नर कंकाल किसी वयस्क व्यक्ति का है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। शिनाख्त के लिए कपड़ों को सील कर डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेजे जाएंगे।

हत्या या हादसा या कुछ और ही

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यह भी सामने आया है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां हैं। आशंका है कि मृतक नशे से जुड़े लोगों में से कोई हो सकता है।

पुलिस ने आसपास के थानों और चौकियों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी है। थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही शव की पहचान हो सकेगी और मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Check Also
Close