Tuesday 11/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खड़गे के रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर किया अभिनंदनवंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिताबेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षणतकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशउत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में फिलहाल नहीं मिलेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएंनिष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान-बीरेंद्र सिंह नेगी बने प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष-पार्टी हाईकमान का आभारस्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविरगढ़वाल को मिली बड़ी सौगात की उम्मीद-दरबान सिंह नेगी के नाम पर होगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन,श्रीनगर को फिर मिलेगा जीएण्डटीआई मैदानमैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीदेवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
उत्तराखण्डज़रा हटकेरामनगर

यहाँ बगीचे में काम कर रहे मज़दूर पर तेंदुए ने किया हमला,मारे दो पंजे, चिल्लाने पर भगा तेंदुआ

रामनगर – तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के भगुवाबंगर क्षेत्र में तेंदुए ने बगीचे में काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे दो पंजे मारे, चिल्लाने पर भाग गया। रामनगर रेंज के भगुवाबंगर क्षेत्र में तेंदुए ने बगीचे में काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर के कमर के पास तीन टांके आए हैं। भगुवाबंगर निवासी बहादुर राम (56) बुधवार सुबह घर के पास बगीचे में काम कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए ने उनके शरीर पर दो पंजे मारे, बहादुर राम के चिल्लाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

रामनगर रेंज के रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रेंजर ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घटना स्थल के पास अकेले न जाएं।

Check Also
Close