Saturday 11/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
खेलों से निखरता व्यक्तित्व और मजबूत होता आत्मविश्वास–डॉ.मारिषामां और नवजीवन की सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट,हर गर्भवती पर वार रूम की नजरसिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्जअटरिया मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियानमहापौर ने रिंग रोड का निरीक्षण कर खोली झूठे आरोपों की पोलमहापौर ने बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखीस्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन का फोकस-डीएम ने अस्पताल सुधार के दिए कड़े निर्देशभारी वर्षा से 27 भेड़ों की मौत पशुपालक को बड़ा नुकसान, प्रशासन मदद को आया आगे।रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इन युवाओं ने पार्टी की रीति-नीतियों में विश्वास जताते हुए हाथ का साथ चुना। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में संजय ठुकराल के साथ मुख्य रूप से चेतन मंगत, सुनील चुग, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, विजय गिरी, मधुर चौहान, अमित चीमा, हरविंदर विर्क, विजय छाबड़ा, दिव्यांशु त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, नरवर गिल और मन्नू अरोरा सहित तमाम युवा शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का प्रतीक है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल ने कहा कि संजय ठुकराल जैसे ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।सड़क पर दौड़ता भूसी – बकास का ओवरलोडिंग शैतान
उत्तराखण्डज़रा हटके

उत्तराखंड_मुखबा को मिली नई उम्मीद, थपथपाई सीएम धामी की पीठ, खास रहा प्रधानमंत्री के दौरा

उत्तराखंड – एक दिवसीय दौरे पर मुखबा-हर्षिल पहुंचे प्रधानमंत्री, उत्तराखंड में अब घाम तापो पर्यटन, नए विजन का मंत्र दे गए। उन्होंने कहा कि ये दशक उत्तराखंड का है, प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। उनका दौरा कई मायनों में यादगार बन गया। जाते-जाते वह शीतकाली यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाकर भी गए।

वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत-तिब्बत सीमा से जुड़े उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ सीमावर्ती जिलों के बाद अब उत्तरकाशी के मुखबा और हर्षिल पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज होगा। वो देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचेंगे।

चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सीमांत जिले उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल की यात्रा पर पहुंचे। पीएम सुबह भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सुबह जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्होंने एमआई-17 से उत्तरकाशी के लिए उड़ान भरी।

गंगा मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन किए। उन्होंने करीब बीस मिनट तक गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा स्थित गंगा मंदिर में पूजा अर्चना की।

पीएम मोदी ने 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने हर्षिल की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। पीएम ने मुखबा मंदिर और हर्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का निहारा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री ने हर्षिल में जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  • पीएम मोदी ने गढ़वाली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की। कहा- म्यारा प्यारा भाई भेणी, मेरी सयवा सोंदी।
  • कहा कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।
  • पीएम मोदी ने सरकार को बारहमासी पर्यटन का विजन दिया। कहा इससे सालभर रहने वाले रोजगार के अवसर मिलेगा।
  • पीएम ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है। कहा कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को महत्वपूर्ण कदम है।
  • पीएम ने कहा कि घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड के नया आमाम लेकर आएगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माणा, जादूंग, टिम्मरसैंण में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है। ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे उत्तराखंड हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा।
  • प्रधानमंत्री ने लोगों से उत्तराखंड में आकर शादी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुने। साथ ही उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड को बेहतर बताया।
  • उत्तराखंड में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने की बात पीएम मोदी ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
  • कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि यहां विंटर योगा सेशन आयोजित किए जाएं।
  • पीएम ने सरकार से कहा कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं उन्हें इनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।

चीणा का भात और फाफरे के पोले_पहाड़ी भोज के मुरीद हुए पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी का पहाड़ से हमेशा ही प्रेम रहा है। वह यहां जब भी आते हैं तो कुछ नया जरूर करते हैं। आज वह सीमांत गांव उत्तरकाशी के मुखबा में मां गंगा की पूजा के लिए पहुंचे। पूजा के बाद उन्होंने पहाड़ी खाने का स्वाद चखा। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने स्थानीय उत्पाद चीणा का भात और फाफरे के पोले और क्षेत्र की स्वादिष्ट राजमा के साथ बद्री गाय की दही मठ्ठा का सेवन किया। चीणा और फाफरा का उत्पादन जनपद के हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होता है। तो वहीं यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होता है। मुखबा में स्थानीय महिलाओं ने यह पकवान तैयार कर पीएम मोदी को परोसा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया हर्षिल की मनमोहक वादियों का दीदार, नजारा देख हुए मंत्रमुग्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा स्थित गंगा मंदिर में पूजा अर्चना की। पीएम ने 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने हर्षिल की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। पीएम ने मुखबा मंदिर और हर्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का निहारा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया।

हर्षिल उत्तराखंड का ऐसा पर्यटन स्थल है जो हिमालय की गोद में शांति और सुकून की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक दम मुफीद है। यह समुद्र तल से 2500 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में यहां की वादियां बर्फ से लकदक नजर आती हैं। वहीं, गर्मियों में यहां का नजारा हरियाली से भरपूर दिखता है। यहां कई ट्रेकिंग रूट भी हैं जहां का पर्यटक दीदार कर सकते हैं।

उत्तराखंड में अब घाम तापो पर्यटन, नए विजन का मंत्र दे गए पीएम मोदी

हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां सरकार को विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खास मंत्र दिया वहीं, लोगों से विंटर सीजन में उत्तराखंड आने की अपील भी की।

Check Also
Close