Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

यहाँ_सरकारी बस पर फायरिंग करने के मामले में एक ओर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो आरोपियों को पहले ही पुलिस भेज चुकी है सलाखों के पीछे

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) सरकारी बस द्वारा पास न देने पर बस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को दबोच लिया है, पुलिस इससे पहले भी दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है, बीते कुछ दिनों पहले एक सरकारी रोडवेज बस द्वारा बाइक सवार युवकों को पास नहीं दिया गया था।

जिसके बाद इन बेखौफ युवकों ने बस पर फायरिंग कर दी दी थी और दहशत फैला दी थी, इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले मुकदमा संख्या 96/25 धारा 109,352,3/5 भारतीय न्याय बनाम प्रथम आदि दर्ज किया था।

इस मामले में फरार चल रहे आरोपी हर्षदीप सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी मुल्लांपुर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर कोतवाली को वारदात देने वाले तमंचे 315 बोर सहित और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।

जिसके बाद पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि दहशत फैलाने वाले अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा उन्होंने दहशत गर्दों को चेतावनी दी है कि गुंडागर्दी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Check Also
Close