Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
ज़रा हटकेदिल्ली

यहाँ महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी पर थी तैनात

दिल्ली दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ की एक महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला हेड कांस्टेबल ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना एयरपोर्ट के अंदर बने शौचालय में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय किरण के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

वहीं जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 08:44 बजे सूचना मिली कि सीआईएसएफ की एक महिला हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले में आगे की जांच जारी है। महिला अविवाहित थी। महिला हेड कांस्टेबल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और उसके सहकर्मियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

Check Also
Close