Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_सरस आजीविका मेला में उत्तराखंड के विभिन्न लोक कलाकारों ने दी अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

हल्द्वानी – सरस आजीविका मेला 2025 अंतर्गत शुक्रवार को देर सांय तक आयोजित सास्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

शुक्रवार को आयोजित सास्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मोहन सिंह बिष्ट विधायक लालकुआं ने कहा कि महिला समूहों के उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे इस सरस आजीविका मेले में निश्चित रूप से हमारी महिला समूहों को आर्थिक लाभ मिल रहा है और उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु हमारी सरकार द्वारा अनेक योजनाए संचालित की है।

इस प्रकार के मेले में लगने वाली बाजार से एक हमारी विशुद्ध ऑर्गेनिक चीजों को अधिक बढ़ावा मिलेगा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी नगर पंचायतअध्यक्ष रेखा कतूरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में इन सभी के द्वारा कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया तथा लोक कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।

सास्कृतिक संध्या में हल्द्वानी के आंचल कला केंद्र कलाकारों के द्वाराफूलों की होली से प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोहा। वही देहरादून से आए कलाकारों द्वारा नन्दराज यात्रा की एक शानदार प्रस्तुति सरस मेले में दी गई इस अवसर कलाकारों को माननीय विधायक व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ओखलकांडा विकासखंड के प्रशासक कमलेश कैड़ा व मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, परियोजना अधिकारी चन्दा फत्याल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, लोक कलाकार, दर्शक आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close