Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनारुद्रप्रयाग

यहाँ गहरी खाई में जा गिरी स्कूटी,तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत – आसपास इलाके में शोक की लहर

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की ख़बर समने आई है। प्राप्त हो रही खबर के मुताबिक हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात कुंडा-दानकोट के पास हुआ, जब एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) और डीडीआरएफ (जिला आपदा प्रतिवादन बल) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जवान गहरी खाई में उतरे और तीनों युवकों के शवों को बाहर निकालकर स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक लाए। आधी रात के बाद शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पहचान हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में मारे गए युवकों में अंकित (27 वर्ष) पुत्र प्रताप लाल निवासी गुनियाल, टीटू (23 वर्ष) पुत्र राकेश लाल निवासी कुंडा-दानकोट, और संदीप (27 वर्ष) निवासी बारसिल। तीनों की मौत का कारण स्कूटी के गहरी खाई में गिरने से गंभीर चोट लगना बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

स्थानीय लोगों ने इस इलाके में सड़क सुरक्षा के लिए बेहतर प्रबंधन की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण स्कूटी का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।

Check Also
Close