Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_अनियमितता पाये जाने पर इन 6 स्पा सेंटरों के विरूद्ध कार्यवाही,बन्द कराया एक स्पा सेंटर – जुर्माना भी लगाया

हल्द्वानी – महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा  के निर्देश पर शनिवार को उ0नि0 मंजू ज्याला, प्रभारी एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र में विभिन्न स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्न अनियमिततायें पायी गयीं-

1. कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- द योर स्पा, द गोल्डन स्पा, फॉरएवर स्पा, द रिलेक्स यूनिसेक्स स्पा, इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में ग्राहक का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आई.डी. सत्यापित नहीं थी तथा कर्मचारियों का भी सत्यापन नहीं किया गया था। इन अनियमितताओं के कारण इन चारों सेंटरों पर धारा 52(3)83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹10,000-₹10,000 का चालान किया गया है।

2. काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर – डिवाइन यूनिसेक्स स्पा सेंटर की जांच की गई तो कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया गया था, कर्मचारियों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे तथा ग्राहकों का पूरा विवरण विजिटर रजिस्टर में दर्ज नहीं था, स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे तथा स्पा सेंटर के पास लाइसेंस नहीं था। इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक के विरुद्ध धारा 52(3)83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹10,000 का न्यायालय चालान किया गया है तथा स्पा सेंटर को बंद कर दिया गया है।

3- ग्रीन टी लग्जरी स्पा सेंटर की जांच की गई तो ग्राहकों का पूरा विवरण विजिटर रजिस्टर में दर्ज नहीं था तथा कर्मचारियों का भी सत्यापन नहीं किया गया था। इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर पर धारा 52(3)83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹10,000 का जुर्माना किया गया।

इस छापेमारी के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर किया और संबंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की।

Check Also
Close