Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_नैनीताल में भाजपा ने प्रताप बिष्ट को एक बार फिर बनाया जिलाध्यक्ष – पढ़े बड़ी ख़बर

हल्द्वानी – नैनीताल जिले में भाजपा ने जिला अध्यक्ष की घोषणा करते हुए एक बार फिर से प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रताप बिष्ट अब जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी दूसरी पारी खेलेंगे आज पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारी ने प्रताप बिष्ट के नाम की घोषणा की।

एक बार फिर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से यह साफ हो गया है कि संगठन में प्रताप बिष्ट एक कुशल और विश्वसनीय नेता माने जाते हैं।

पार्टी कार्यालय में आज उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए मशहूर प्रताप बिष्ट ने इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रताप बिष्ट ने कहा, “जिस तरह मैंने हमेशा सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया है, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल में भी संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा।

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी। वहीं कार्यकर्ताओं में भाजपा संगठन के इस फैसले से उत्साह का माहौल बन गया है। सभी को उम्मीद है कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा नैनीताल जिले में और अधिक सशक्त होगी तथा पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा। इस नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। तथा सभी ने प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया है।

Check Also
Close