Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

हल्द्वानी/काठगोदाम_सड़क किनारे खड़े किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:- मौत – पढ़े ख़बर

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में सड़क किनारे खड़े किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम आज यानि सोमवार को होगा।

पुलिस के मुताबिक 57 वर्षीय गिरीश गजरौला अपने परिवार के साथ कुंवरपुर गौलापार में रहते थे। वह पेशे से किसान थे। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अवान इंडस्ट्री के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क किनारे नहर में जा गिरे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Check Also
Close