Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश
उत्तराखण्डचम्पावतदुर्घटना

यहाँ पलटी रोडवेज बस,यात्रियों में मच गई चीख-पुकार,गनीमत रही कि…… देखें पूरी रिपोर्ट

चंपावत – उत्तराखंड के चम्पावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप मच गया। टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस चल्थी से पहले सिन्यारी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटने से जहां यात्रियों में चीख पुकार मच गई, वहीं स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर खाई में नहीं गिरी।

बस के सड़क पर पलटने से कुछ यात्री ही घायल हुए हैं। सभी यात्रियों को परिवहन निगम ने दूसरी बस के जरिए पिथौरागढ़ भेजा। हादसे के वक्त बस में कुल 25 यात्री सवार थे। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की बस सिन्यारी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी तरह उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस यूके07पीए-3201 काफी पुरानी बताई जा रही है।

चालक के अचानक बस से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। उस समय बस में कुल 25 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। फिलहाल बस में कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है।

नरेंद्र कुमार गौतम, एजीएम, टनकपुर रोडवेज

Check Also
Close