Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_गोलीकांड को लेकर आया नया अपडेट,ख़बर पढ़े सामने आई गोली मारने की वजह

हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर के व्यस्ततम क्षेत्र जजी कोर्ट के सामने हनी को गोली मारने वाले युवक और हनी के बीच पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है, जो हाल ही में हुए निकाय चुनाव के दौरान और गहरा गई। आठ माह पहले भी दोनों का मामला भोटियापड़ाव थाने पहुंचा था, लेकिन निकाय चुनाव के दौरान हुआ विवाद ऐसे ही शांत हो गया था। अब पुलिस हरकत में है।

और सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। घायल हनी के दोस्त विशाल ने बताया कि आरोपी की हनी और उसके दोस्तों से रंजिश है। आठ माह पहले उसे गोली मारने वाले ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने इस मामले की शिकायत भोटियापड़ाव थाने पहुंचकर की, लेकिन इसके बाद मामला शांत हो गया। उसने यह भी बताया कि सुमित को गोली मारने वाला युवक इसी क्षेत्र का रहने वाला है।

इस निकाय चुनाव में उसकी पत्नी ने पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थी। गोली मारने वाले ने उस पर दबाव बनाया था कि वह चुनाव में अपनी पत्नी का साथ दे, लेकिन हनी ने ऐसा नहीं किया। हनी किसी और का प्रचार कर रहा था, इसलिए उसने मना कर दिया। जिसके चलते सुमित हनी से काफी रंजिश रखता था और गत दिवस मौका मिलते ही उसने हनी को गोली मार दी।

Check Also
Close