Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

प्रताप बिष्ट को नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, एक दूसरे को खिलाई मिठाई

लालकुआँ – नैनीताल भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रताप बिष्ट को भाजपा ने एक बार फिर से नैनीताल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। हल्द्वानी भाजपा कार्यालय में इसकी घोषणा की गई। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इसी क्रम में हल्दूचौड भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय दुम्का (रोहित) के नेतृत्व में हल्दूचौड चोराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रताप बिष्ट के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रताप बिष्ट की दोबारा नियुक्ति से और मजबूत होगा उन्होंने कहा कि श्री बिष्ट की सगंठन में उनकी पकड़ और व्यापक अनुभव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर यह जिम्मेदारी सौपी है।

जिसका लाभ संगठन को मिलेगा उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में भाजपा ने पिछले चुनावों में मज़बूत प्रदर्शन किया था। जिसको देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने दोबारा उन पर विश्वास जताया है। इधर हल्दूचौड भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय दुम्का ( रोहित) ने कहा कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी जनपद में और अधिक सशक्त होगी तथा उनका अनुभव हर एक एक कार्यकर्ता को एकजुटता के साथ मजबूत करेगा।

उन्होंने प्रताप बिष्ट को दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बच्ची सिंह रावत, विनोद भट्ट ,राजू पांडे, दीपक बहुगुणा, अशोक, दया किशन दुम्का, विनोद कुमार पंत ,मेघा त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा सहित सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति के संयोजक मौजूद थे।

Check Also
Close