Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_अकील सैफी ने अपना ओ-नेगेटिव रक्तदान कर निभाई अहम भूमिका, जरूरतमंद के चेहरे पर आई मुस्कान

हल्द्वानी – (अरिश सिद्दीकी) खिदमद ब्लड फाउंडेशन टीम के सदस्य अकील सैफी ने अपना ओ-नेगेटिव रक्तदान कर एक जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। रक्त पाकर जरूरतमंदों ने अकील सैफी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और ढेरों दुआएं दीं। अकील सैफी ने जब जरूरत देखी तो खुद मुखानी ब्लड बैंक जाकर जरूरतमंदों को अपना ओ-नेगेटिव रक्तदान किया। बता दें रमजान के महीने में दिन का रोज़ा होने के बाद भी अकील सैफी ने ज़रूरतमंद के लिए रक्तदान किया।

अकील सैफी ने कहा कि अपने रक्त को मौका दें, यह किसी की रगों में बहने, कई शरीरों में जिंदा रहने का अद्भुत जरिया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से हमारे शरीर से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। जानकारी देते हुए संस्थापक इमरान सैफी ने बताया कि हमारा फाउंडेशन समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करता है।

जो भी जरूरतमंद है, हमारा फाउंडेशन हर संभव तरीके से रक्तदान करने में हमेशा सबसे आगे रहता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन का महादान है। उन्होंने बताया कि हमारा फाउंडेशन रक्तदान शिविरों में रक्तदान करके जरूरतमंदों की मदद करने में भी सबसे आगे रहता है।

Check Also
Close