Monday 20/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियोमालखाने में रखे 52 लीटर लहान को कराया गया नष्टचिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जपथरी गैंगरेप कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन कियाशिवगौरी वाटिका में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभागहरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, QR कोड से मिलेगी हर जानकारी
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी/बनभूलपुरा हिंसा मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 22 और आरोपियों को दी जमानत – पढ़े बड़ी ख़बर

नैनीताल – उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा मामले में 22 और आरोपियों को जमानत दे दी। आपको बता दें इस मामले में इससे पहले 57 आरोपियों को भी जमानत मिल चुकी है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने सात मार्च को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

जो अब सुनाया गया है। बता दें कोर्ट के इस फैसले से आरोपियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के निर्देश पर जमीयत उलेमा हल्द्वानी की स्थानीय इकाई इस मामले में लगातार प्रयास कर रही थी।

वहीं जानकारी देते हुए जमियत उलेमा-ए-हिंद नैनीताल के जिला अध्यक्ष मौलाना मुकीम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नित्या राम कृष्णन के नेतृत्व में नैनीताल हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी। रमजान के पवित्र महीने की बरकत और अल्लाह के करम से 22 आरोपियों की जमानत मंजूर हो गई है।

मौलाना मुकीम ने बताया कि बाकी आरोपियों की जमानत के लिए भी कानूनी प्रक्रिया चल रही है और इसमें भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि हल्द्वानी हिंसा मामले में 57 आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। जमीयत उलेमा की कानूनी टीम आरोपियों का पक्ष मजबूती से कोर्ट के सामने रख रही है।

Check Also
Close