Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में चूक के मामले में इंटेलीजेंस की कार्रवाई, पांच सुरक्षाकर्मी हटाए गए

उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा खड़ा कर दिया। ये सभी पांच सुरक्षाकर्मी वहां ड्यूटी पर तैनात थे।

आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक के मामले में 5 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई खुफिया मुख्यालय ने की है। सचिवालय में तैनात इन सभी पांच कर्मचारियों को वापस उनकी मूल तैनाती पर भेज दिया गया है। इस मामले की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा खड़ा कर दिया। ये सभी पांच सुरक्षाकर्मी वहां ड्यूटी पर तैनात थे। मामले की जांच की गई तो पहली नजर में ही इन पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक अगर ये सुरक्षाकर्मी सतर्क होते तो हंगामा करने वाले को समय रहते रोका जा सकता था। वह मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा भी तोड़ सकता था। गनीमत रही कि सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया।

प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार को अभिसूचना मुख्यालय ने एएसआई शमशेर सिंह को हरिद्वार जिले में, कांस्टेबल पिंकी शैव को देहरादून जिले में, कांस्टेबल संजीत शर्मा को पीएसी हरिद्वार में, कांस्टेबल शीला शर्मा को हरिद्वार जिले में और कांस्टेबल पीएसी अनिल सिंह को आईआरबी द्वितीय देहरादून में स्थानांतरित कर दिया।

Check Also
Close