Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनादेहरादून

यहाँ तेज रफ्तार लग्जरी कार ने मजदूरों को रौंदा,चार की मौत,दो घायल, चालक फरार

देहरादून – उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर रोड पर बुधवार रात तेज रफ्तार मर्सीडीज़ कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंद दिया। बता दें हादसे में चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने कार रोकने के बजाय कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

वहीं स्कूटर पर बैठे दोनो युवक घायल हो गए। पुलिस ने कार की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी शुरू कर दी है। प्राप्त ख़बर के मुताबिक हादसा बुधवार रात करीब सवा आठ बजे राजपुर और साईं मंदिर के बीच हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया निवासी मंशा राम और रंजीत के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रहते थे और शिवम नामक ठेकेदार के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे।

हादसा उस समय हुआ जब ये मजदूर काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। घायलों में हरदोई के गांव अजीजपुर निवासी धनीराम और बिहार का मोहम्मद शाकिब शामिल हैं। धनीराम सब्जी का ठेला लगाता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल अस्पताल में कर्मचारी है। दोनों स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और शहर भर में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Check Also
Close