Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डरुद्रपुर

यहाँ किराएदार युवक बना रहा था युवतियों के अश्लील वीडियो,नज़र गई तो चीख पड़ी युवती

रुद्रपुर – मध्य प्रदेश की एक युवती अल्मोड़ा जिले की एक युवती के साथ आवास विकास स्थित एक मकान में किराए पर रहती है। दोनों सिडकुल की एक कंपनी में काम करती हैं। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की युवती ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 12 मार्च की रात वह कंपनी से ड्यूटी करके कमरे पर पहुंची।

जब वह कमरे में बने वॉशरूम में गई तो रोशनदान पर मोबाइल फोन रखा था। मोबाइल का पिछला कैमरा वॉशरूम की तरफ था। इस पर उसने मकान मालिक को मौके पर बुलाया और रोशनदान पर रखे मोबाइल की फोटो खींच ली। इसके बाद जब वे मकान मालिक के साथ बिल्डिंग की छत पर गए तो वहां हरीश चमोला मौजूद था।

हरीश बिल्डिंग में किराए पर रहता था। उसके पास वही मोबाइल था, जो वॉशरूम के रोशनदान में रखा था। जब उन्होंने हरीश चमोला के हाथ से मोबाइल लिया तो देखा कि उसमें उनके और उनकी दोस्त के वीडियो थे। कुछ वीडियो हरीश चमोला के मोबाइल के डिलीट फोल्डर में थे। उन्होंने हरीश चमोला का मोबाइल पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी हरीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के एक मकान में किराए पर रह रहे युवक ने अन्य किराएदार लड़कियों के वॉशरूम में अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। एक लड़की ने रोशनदान में रखे मोबाइल को देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Check Also
Close