Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_सफाई व्यवस्था पर नगर निगम सख्त, प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान

हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और टीम के साथ हल्द्वानी के नवीन मंडी क्षेत्र में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई।

जिस पर नगर निगम ने 20 हजार रुपये का चालान काटा और बरामद पॉलीथिन को जब्त कर लिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग को पूरी तरह से रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों और आम जनता से प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है।

इसके साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर भी सख्त कदम उठाए हैं। निरीक्षण के दौरान जहां भी सड़क किनारे या खुले में कूड़ा फेंका हुआ मिला, वहां तत्काल चालान की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर या खुले स्थान पर कूड़ा न फेंके और कूड़ेदान का प्रयोग करें।

Check Also
Close