Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश
उत्तराखण्डउधमसिंह नगरज़रा हटके

विधायक बेहड के विरोध के बावजूद किच्छा की मैंन मार्किट में लगाएं स्मार्ट प्रीपेड मीटर

पुलिस फोर्स के साथ पहुंची विधुत विभाग की टीम और दुकानों पर लगाएं स्मार्ट मीटर

ऊधम सिंह नगर – (एम सलीम खान संवाददाता) जिले की किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विधुत विभाग के अफसरों ने स्मार्ट मीटर को लगाना शुरू कर दिया, इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ विधुत विभाग की टीम किच्छा के मैन बाजार में पहुंची और दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिया, वहीं बिजली विभाग के अफसरों ने स्थानीय दुकानदारों को स्मार्ट मीटर से होने वाले फायदे भी बताएं।

और उसके बाद अफसरों ने स्मार्ट मीटर लगाने का शुरू कर दिया, बताते चलें कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने अपनी विधानसभा में स्मार्ट मीटर लगाने का जबरदस्त विरोध किया था और बहुत से स्मार्ट मीटरों को बीच सड़क पर चकनाचूर कर दिया और इसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

लेकिन जब विधुत विभाग ने आज स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया तो विधायक तिलक राज बेहड नदारद थे, वहीं स्थानीय दुकानदारों ने बिना किसी विरोध के आसानी से बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को यह स्मार्ट मीटर लगाने दिया।

अब सवाल यह उठता है कि जिन स्मार्ट मीटरों को विधायक तिलक राज बेहड ने इतना हो हल्ला किया था और इसके खिलाफ जान की बाजी तक लगाने का दावा किया अब विधायक तिलक राज बेहड की खामोशी उन पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Check Also
Close