Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

किच्छा बाईपास रोड के व्यापारियों ने मेयर से की मुलाकात, मदद का दिया आश्वासन

नोटिस मिलने के बाद मेयर विकास शर्मा के दरबार में पहुंचे दुकानदार

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने के बाद किच्छा बाईपास रोड के दुकानदारों ने महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की और विस्थापित किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

महापौर से मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह में दुकानें हटाने का नोटिस थमाया गया है, जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने बताया कि किच्छा बाईपास रोड पर 50 से अधिक दुकानदार 50 वर्षों से यहां पर कारोबार करके अपनी और अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं, उन्हें यहां से हटाया गया तो परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जायेगी। व्यापारियों ने किच्छा बाईपास रोड के व्यापारियों को अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की।

व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को जो नोटिस दिये गये हैं वो नगर निगम ने नहीं दिये हैं, ये नोटिस लोक निर्माण विभाग द्वारा दिये गये हैं, इस सम्बंध में व्यापारियों को राहत प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जायेगी। साथ ही नगर निगम के स्तर से व्यापारियों के लिए जो भी संभव होगा वो किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से पहला वेंडिंग जोन बनकर तैयार हो गया है, इसमें व्यापारियों को कारोबार करने के लिए जगह मुहैया कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भविष्य में नगर निगम कुछ और वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी कर रहा है,इसके लिए स्थान भी चिन्हित किये गये हैं। जो भी व्यापारी जरूरतमंद होंगे उन्हें नये वेंडिंग जोन में विस्थापित किया जायेगा।

मेयर से मिलने वालों में रमेश कालड़ा, सचिन छाबड़ा, श्रवण कालड़ा, आलोक कालड़ा, सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

Check Also
Close