Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

बड़ी ख़बर_उत्तराखण्ड (देहरादून) आईएएस अफसरों के बाद अब पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर – देखें लिस्ट

देहरादून – उत्तराखंड में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली ख़बर के मुताबिक प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। कल देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ जिसमें कई आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं।

अब पीसीएस अफसरों की तबादला सूची जारी हुई है। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार राय अब नैनीताल के नए एडीएम होंगे। राय इससे पहले काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त थे। काशीपुर के नगर आयुक्त बनने से पहले वह हल्द्वानी में एसडीएम के पद पर भी रह चुके हैं। नैनीताल एडीएम शिवचरण द्विवेदी को रुद्रपुर में ग्राम विकास संस्थान का निदेशक बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारी निर्मला को ऊधमसिंह नगर जिले का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। रविंद्र बिष्ट को मंडी परिषद रुद्रपुर का उप निदेशक बनाया गया है। गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक चीनी मिल बाजपुर बनाया गया है। अनुराग आर्य को एसडीएम चंपावत बनाया गया है। शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।

रोहन सिंह को उप जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। कुसुम चौहान को हरिद्वार का नया सिस्टम स्टेट बनाया गया है। संतोष कुमार पांडे को राज्य संपत्ति विभाग में तैनाती दी गई है। अपूर्व सिंह को उप जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

हिमांशु कफल्टिया को राजस्व आयोग में जिम्मेदारी दी गई है। आशीष चंद्र घिल्डियाल को शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। गौरव चटवाल ​​को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Check Also
Close