Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_काठगोदाम में हाइवे पर बना वैली ब्रिज की मरम्मत के लिए 19 से 25 तक रहेगा बंद

हल्द्वानी – काठगोदाम मोटर मार्ग पर स्थित कलसिया नाले पर बने बेली ब्रिज की मरम्मत के चलते पुल पर 19 से 25 मार्च तक यातायात बंद रहेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ब्रिज की मरम्मत के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुल की डेक प्लेट्स को खोला जाएगा और दोबारा स्थापित किया जाएगा।

इस काम का उद्देश्य पुल पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, क्योंकि पुल के कई बोल्ट ढीले हो गए हैं, जिन्हें कसने की आवश्यकता है आपको बता दे अधिशाषी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड हल्द्वानी ने इस दौरान यातायात संचालन पर होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह मरम्मत कार्य पुल की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके इस मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है, ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।

Check Also
Close