Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहरिद्वार

यहां एक आरपीएफ कांस्टेबल ने ट्रेन के सामने आकर दे दी अपनी जान, एक महीने पहले ही हुई थी पोस्टिंग

हरिद्वार – हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ कांस्टेबल के ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया है। मौके से शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी अरविंद तोमर आरपीएफ में कांस्टेबल हैं। अरविंद तोमर एक महीने पहले ही वेस्टर्न रेलवे रतलाम से हरिद्वार में पोस्टेड हुए थे। गुरुवार को हुगली एक्सप्रेस ट्रेन आने पर अरविंद ने रेलवे ट्रैक पर गर्दन रख ली।

वर्दी पहने कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या करने की घटना को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

यह भी सामने आया कि कांस्टेबल ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी तक कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Check Also
Close